---Advertisement---

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर 104 शिकायतें दर्ज, 8 का मौके पर समाधान

Published On: January 18, 2026
---Advertisement---

आगरा। तहसील सदर में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतें विद्युत, पेंशन, राशन, भूमि विवाद, चकरोड निर्माण, नाली निर्माण, अवैध अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित रहीं, जो कि 36 राजस्व विभाग, 18 पुलिस विभाग, 14 नगर निगम, 04 आगरा विकास प्राधिकरण, 08 विद्युत विभाग, 01 वन विभाग, 03 जिला समाज कल्याण अधिकारी, 08 विकास खण्ड तथा 12 अन्य से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान करें, स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को अवगत कराएं और संपूर्ण विवरण पोर्टल पर अपलोड करें। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत, तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र कुमार दुबे, उपायुक्त मनरेगा रामायन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गौंड, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment