---Advertisement---

लौह पुरुष की 150वीं जयंती: आगरा में ‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की शुरुआत, 31 अक्टूबर से यूनिटी मार्च

Published On: October 26, 2025
---Advertisement---
  • प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने दी जानकारी, रन फॉर यूनिटी, मानव श्रृंखला और प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

आगरा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय में प्रेस वार्ता कर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस अभियान के तहत 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक देशभर में पदयात्रा, रोड यात्रा और राष्ट्रीय यूनिटी मार्च आयोजित होंगे।

जयवीर सिंह ने बताया कि सरदार पटेल के जन्म स्थान करामसद से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक 150 किलोमीटर की राष्ट्रीय पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पहल युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। भारत सरकार और माई भारत की इस पहल की शुरुआत 6 अक्टूबर को हो चुकी है।

जनपद में 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत कार्यकर्ता सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज और स्थानीय खिलाड़ी शामिल होंगे। सभी बूथों पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि दी जाएगी। शहर के स्कूलों, पार्कों और शैक्षिक संस्थानों में मानव श्रृंखला, निबंध, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सभी सांसद, विधायक, महापौर और जनप्रतिनिधि इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करेंगे।

इसके बाद जयवीर सिंह ने जैन स्मृति भवन में आयोजित जिला कार्यशाला में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की। प्रेस वार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह, छोटे लाल वर्मा, डॉ. धर्मपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment