- 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा कर किया अनुमोदन
- वित्तीय वर्ष 2025-26 के वास्तविक आय-व्यय भी हुए पास
आगरा। मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित लघु सभागार में आगरा विकास प्राधिकरण की 151वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वास्तविक आय-व्यय एवं 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया।
बताया गया कि वर्ष 2025-26 में कुल प्राप्तियां 89,145.60 लाख तथा व्यय 54,338.87 लाख है, जबकि 2026-27 हेतु अनुमानित प्राप्तियां 1,54,965 लाख एवं व्यय 1,17,475 लाख प्रस्तावित हैं।
बैठक में आगरा की अंतरराष्ट्रीय पहचान को देखते हुए इंटरनेशनल इंडोर्स स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना पर सहमति बनी। साथ ही लॉजिस्टिक पार्क, शास्त्रीपुरम हाइट्स फ्लैटों की बिक्री, सूरसदन प्रेक्षागृह के पीपीपी मॉडल तथा मेहताब बाग में सांस्कृतिक स्थल विकास पर भी विचार किया गया।
अटलपुरम टाउनशिप, इनर रिंग रोड द्वितीय चरण, रायपुर रहनकला परियोजना तथा जल निकासी कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मौली, सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन सहित गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।





