---Advertisement---

पुलिस की सतर्कता से 4 वर्षीय बच्ची सकुशल परिजनों से मिली

Published On: January 2, 2026
---Advertisement---

आगरा। 02 जनवरी 2026 को थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम थाना क्षेत्रांतर्गत बोदला मार्केट में चेकिंग/गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक 04 वर्षीय बच्ची अकेली अवस्था में मिली, जो अपने परिजनों से बिछुड़ जाने के कारण रो रही थी।पुलिस द्वारा बच्ची से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वह केवल अपना नाम बता पा रही थी तथा अपने परिवारजनों का नाम व पता बताने में असमर्थ थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों की सहायता से बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की।लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने मात्र 02 घंटे के भीतर बच्ची के परिजनों को ढूंढ निकाला और बच्ची को उसकी माता जी के सुपुर्द सकुशल कर दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, थाना जगदीशपुरा, कमिश्नरेट आगरा
उ0नि0 योगेश कुमार, थाना जगदीशपुरा, कमिश्नरेट आगरा
उ0नि0 प्रमोद कुमार, थाना जगदीशपुरा, कमिश्नरेट आगरा
हे0का0 प्रमोद, थाना जगदीशपुरा, कमिश्नरेट आगरा

---Advertisement---

Leave a Comment