आगरा।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुरा कैंट चौकी द्वारा गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुल्तानपुरा बाजार में चौकी इंचार्ज प्रविंद्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अशोक कुमार एवं हेड कांस्टेबल जकी अहमद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा बाजार देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने भी तिरंगे को सलामी दी और एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
चौकी इंचार्ज प्रविंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों की सक्रियता और जनसहयोग सराहनीय रहा।
सुल्तानपुरा बाजार में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
By Hariom Singh
Published On: January 26, 2026
---Advertisement---




