फ़ैक्ट्री के मालिक, मजदूरों से पूछताछ
रतलाम के जावरा में पोरवाल आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। वही गैस रिसाव से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। जावरा सीएसपी और उनके माता-पिता को आंखों में जलन हुई, साथ ही जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वही पुलिस लाइन को खाली करा दिया गया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि वाल्व में लीकेज के कारण गैस लीक हुई है।
जिले के जावरा में रात एक आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आंटिया चौराहे पर स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री के एक टैंक से गैस लीक हुई। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर डरकर भाग गए थे।
कारखाने के पीछे ही पुलिस लाइन थी। जहां जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो को आंखों में जलन और आंसू आने लगे। उनके माता-पिता को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। पूरी पुलिस लाइन को खाली करा दिया गया था। वही इसके बाद मौके पर एसपी अमित कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। साथ ही गैस रिसाव को रोकने के लिए टैंक पर पानी का छिड़काव किया गया।
जावरा में आंटिया चौराहे पर पोरवाल आइस फैक्ट्री है। रात इस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले मजदूर डर गए और वहां से भाग गए। जावरा के सीएसपी दुर्गेश आर्मो उस वक्त पुलिस लाइन में ही थे। पुलिस लाइन इस कारखाने के पीछे ही बनी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें आंखों में जलन महसूस हुई और आंसू आने लगे। सीएसपी के माता-पिता और भाई को भी इस गैस से समस्या हुई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों को खबर दी गई।
एसपी अमित कुमार उस वक्त जावरा में ही थे। उन्हें जैसे ही गैस रिसाव की खबर मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़, एसडीओपी संदीप मालवीय और थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन भी तुरंत वहां पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। फैक्ट्री में मौजूद टैंक पर पानी का छिड़काव किया गया। बताया गया है कि टैंक के वाल्व में खराबी होने के कारण अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। वही वक्त रहते पता चलने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
पुलिस ने रात 12.30 बजे तक कारखाने के मालिक और मजदूरों से पूछताछ भी की। अधिकारी मास्क पहनकर मौके पर उपस्तिथ रहे। कारखाने के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी का छिड़काव किया गया। पुलिस टीम ने तुरंत लोगों को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही एसपी अमित कुमार ने कहा कि वाल्व में लीकेज के कारण अमोनिया गैस लीक हुई। उसे ठीक करा दिया गया है। कुछ व्यक्ति इफेक्टेड थे, वही उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया है।