- दिवाली मनाने आया था घर, अगले महीने उसकी शादी होनी है
- बहन के साथ करना चाहती थी देवर की शादी,परिवार ने अन्य जगह से रिश्ता पक्का कर दिया
- दिवाली की रात 2 बजे घटना को अंजाम दिया
आगरा के बरहन क्षेत्र नगला खेड़ी अड़ू के रहने वाले कंचन सिंह के छह बेटे हैं। पांचवें नंबर के बेटे योगेश हल्द्वानी में एक सीमेंट कंपनी में केमिकल इंजीनियर हैं।दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की।अगले महीने उनकी शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही भाभी ने उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया। उनकी हालत गंभीर है। वहीं घटना को अंजाम देने वाली भाभी अपने पति के साथ फरार हो गई है।
सीमेंट कंपनी के सहायक इंजीनियर योगेश कुमार दिवाली मानाने अपने घर आये जहां उनकी भाभी ने दिवाली की रात प्राइवेट पार्ट काट दिया।घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन इंजीनियर को एसएन मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं, महिला अपने पति के साथ घर से भाग गई। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
योगेश के बड़े भाई राज बहादुर अपनी पत्नी अर्चना व बच्चों के साथ आगरा में रहते हैं। यहां मजदूरी करते हैं।दीपावली पर रविवार को योगेश और राज बहादुर परिवार समेत गांव आए थे।सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की।परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं।योगेश अपने कमरे में लैपटाप पर कंपनी का काम कर रहा था। वह काम करके सो गया, रात दो बजे भाभी अर्चना उसके कमरे में गई। योगेश का सोते समय प्राइवेट पार्ट काट दिया।
योगेश की चीखने की आवाज़ सुनकर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि भाभी पर इंजीनियर का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप है। तहरीर मिली है। इसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में पीड़ित की बड़ी भाभी ने देवरानी के खिलाफ देर शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेठानी ने तहरीर में लिखा है कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारीजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
घटना के बाद गाँव में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। ग्रामीणों ने बताया की योगेश एक शिक्षित इंसान है, वह एक अच्छी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी भाभी अपनी छोटी से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर में शादी होने वाली है। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।





