- सान्वी भाटिया बनी अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान
- परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई,घर पर मिठाई बांटी गयी
- सानवी के कप्तान बनने से शहर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है
उत्तर प्रदेश के आगरा की बेटी सान्वी भाटिया को अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कमान साैंपी गई है।सानवी के कप्तान बनने से शहर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।उनके चयन की खबर जैसे ही आगरा पहुंची, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर मिठाई बांटी गई और पड़ोसी भी बधाई देने पहुंचे।
शास्त्रीपुरम के शांति रेजीडेंसी में रहने वाली सान्वी के पिता गौरव भाटिया पेशे से ठेकेदार है, साथ में मेडिसिन का भी काम है।सान्वी की माँ ररतिका कपूर अछनेरा के गोपऊ में सहायक अध्यापिका हैं।पिता ने कहा की सान्वी क्रिकेट के लिए बचपन से ही जुनूनी रही है, सुबह 4 बजे उठकर अभ्यास करने की उसकी आदत रंग लाई है।हमें उस पर गर्व है। मां ने भावुक होते हुए कहा कि हर मां चाहती है कि बेटी उसका और शहर का नाम रोशन करे।सानवी की छोटी बहन श्रीनिका भाटिया ने मुस्कुराते हुए कहा, दीदी ने हमेशा हमें सिखाया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। अब हम सब चाहते हैं कि वह टीम को जीत दिलाएं।
सानवी की यह उपलब्धि पूरे आगरा के लिए गर्व की बात है। सानवी भाटिया ने हाल के वर्षों में कई शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।उनके चयन की खबर जैसे ही आगरा पहुंची, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर मिठाई बांटी गई और पड़ोसी भी बधाई देने पहुंचे।
भिलाई में 26 अक्तूबर से शुरू होने वाली बीसीसीआई की अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश की 22 सदस्यीय टीम का एलान किया गया। टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज आगरा की सानवी भाटिया को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश टीम का पहला मैच मध्य प्रदेश के साथ होगा। यूपी अंडर-19 महिला टीम में आगरा से कप्तान सानवी भाटिया, सुप्रिया अरेला, भारती सिंह, मनीषा चौधरी, सहारनपुर से उपकप्तान मनीषा चौधरी, कल्पना, वंशिका को जगह दी गई है।
वहीं लखनऊ से सर्वाधिक छह खिलाड़ी चांदनी शर्मा, प्रियांशी यादव, तान्या सिंह, अरिशा मुस्तफा, शशि बालन, सना खान, कानपुर से विदुषी मिश्रा, सिद्धी मिश्रा, निशा वर्मा, मेरठ से रिया भाटी, जान्वी बालियान, पलक सिंह और गाजियाबाद से खुशी त्यागी, श्रान्या टंडन, मुरादाबाद से शुभ चौधरी, हापुड़ से तनिष्का राठौर को शामिल किया गया है। यूपीसीए ने टीम के कोच पद की जिम्मेदारी चित्रा सिंह राघव और शैफाली साहू को सौंपी है। सपोर्टिंग स्टाफ में शिवप्रिया पांडेय, डाॅ. शिवानी लाल और सायमा अली शामिल हैं।
शहर की प्रतिभाशाली क्रिकेटर सान्वी भाटिया को कप्तान बनाए जाने पर उनके कोच लोकेंद्र चाहर ने कहा कि वह परिस्थितियों का सही आकलन करना जानती हैं। पिछले वर्ष भी वह उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम का हिस्सा थीं। कोच मनोज कुशवाहा ने कहा कि शहर में महिला क्रिकेट का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है। शिखा झीगरन ने भी चयन पर खुशी जाहिर की है।





