---Advertisement---

जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा आगरा, श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Published On: October 25, 2025
---Advertisement---
  • 102वें वर्ष में मुकुट पूजन और गणेश सवारी के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक उत्सव
  • 26 अक्टूबर को निकलेगी “कंस की दुहाई” सवारी

आगरा। आगरा की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का प्रतीक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव अपने 102वें वर्ष में भक्ति और उत्साह के साथ शुरू हुआ। शनिवार को गौशाला प्रांगण, बल्केश्वर रोड स्थित हनुमान मंदिर में मुकुट पूजन और श्री गणेश जी की सवारी के साथ इस ऐतिहासिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बैंड-बाजों की अगुवाई में निकली सवारी और जय श्रीकृष्ण के उद्घोषों ने शहर को भक्तिमय बना दिया।

मुकुट पूजन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, लीला समिति के संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल, गौशाला समिति के महामंत्री सुनील सिंघल, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष संजय गोयल, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, लीला संयोजक शेखर गोयल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, गिर्राज बंसल और सुमन गोयल द्वारा विधि-विधान से संपन्न हुआ। इसके बाद श्री गणेश जी की सवारी जीवनी मंडी, बेलनगंज, कचहरी घाट, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कस कसेरट बाजार, छिली ईंट घटिया, सिटी स्टेशन, धूलियागंज और बेलनगंज तिकोनिया होते हुए पुनः गौशाला प्रांगण पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर सवारी का भव्य स्वागत किया। विजय रोहतगी, अशोक गोयल, मनोज बंसल, विष्णु अग्रवाल, आयुष बंसल, केके अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, दीपक ढल, सतीश अग्रवाल, अनूप गोयल, विनीत, लक्ष्मण शर्मा, पंकज मोहन, अनंत उपाध्याय, आदर्श नंदन गुप्त, मुकेश शर्मा, प्रभात रोहतगी और तनु गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

“कंस की दुहाई” सवारी 26 अक्टूबर को

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि 26 अक्टूबर को “कंस की दुहाई” सवारी शाम 4:30 बजे गौशाला प्रांगण से शुरू होगी। इसमें कंस द्वारा राजा घोषित होने, अपनी शक्ति का प्रदर्शन और पूतना, अघासुर, बकासुर जैसे दानवों की झांकियां प्रदर्शित होंगी। एक विशेष झांकी में कंस द्वारा महाराज अग्रसेन को कारागार में डालने का प्रसंग भी दिखाया जाएगा। सवारी जीवनी मंडी, भैरव बाजार, बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, फुलट्टी, घटिया, सिटी स्टेशन, धूलियागंज और बेलनगंज होते हुए गौशाला लौटेगी।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण लीला महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक आत्मा का हिस्सा है। यह आयोजन भक्ति के साथ-साथ हमारी परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जो पूरे शहर में उत्साह का संचार करता है।

मनीष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान मानव सेवा के कार्य भी किए जाएंगे। जल्द ही विशाल रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव की कार्यक्रम सूची

  • 26 अक्टूबर (रविवार): कंस की दुहाई सवारी
  • 27 अक्टूबर (सोमवार): देवकी-वसुदेव विवाह, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मयूर नृत्य
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार): नंदोत्सव, पूतना उद्धार, डांडिया नृत्य
  • 29 अक्टूबर (बुधवार): काले खां, मदन मोहन लीला, फूलों की होली
  • 30 अक्टूबर (गुरुवार): श्रीकृष्ण-बलराम गोचरण यात्रा, माखन चोरी, कालीदह लीला
  • 31 अक्टूबर (शुक्रवार): मीराबाई चरित्र लीला (पहली बार मंचन)
  • 1 नवंबर (शनिवार): गिरिराज पूजन, छप्पन भोग
  • 2 नवंबर (रविवार): वीर अभिमन्यु चक्रव्यूह लीला (नवीन प्रस्तुति)
  • 3 नवंबर (सोमवार): अक्रूर गमन, कंस वध, आतिशबाजी
  • 4 नवंबर (मंगलवार): श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा (30+ झांकियां)
  • 5 नवंबर (बुधवार): द्वारका पुरी, रुक्मिणी मंगल लीला (मेहंदी कार्यक्रम सहित)
  • 6 नवंबर (गुरुवार): श्री खाटू श्याम जी भजन संध्या, मनमोहक झांकी

---Advertisement---

Leave a Comment