आगरा।आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिम पुरी के कैफे में एक युवती पहली मंजिल से नीचे गिर गयी।पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया,उसका इलाज चल रहा है।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया की पुलिस टीम को कैफ़े में एक जानकारी मिली थी,जिसके सम्बन्ध में जाँच के लिए टीम गयी थी।उस समय कैफे में एक युवती भी मौजूद थी।तभी वह पहली मंजिल से गिर गई। पुलिसकर्मियों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार चल रहा है। मामले की पड़ताल पुलिस करने में लगी हुई है।उसकी हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी।





