---Advertisement---

जिस राफेल पायलट को पाकिस्तान ने पकड़ने का दावा किया था,उन्ही के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फोटो खिचवाई

Published On: October 29, 2025
---Advertisement---
  • अम्बाला एयर फाॅर्स पर राष्ट्रपति राफेल पायलट शिवांगी सिंह के साथ फोटो खिचवाई
  • पाकिस्तान ने भारत की महिला पायलट को पकड़ने का दावा था
  • भारत ने पाकिस्तान के दावे को झूठा साबित कर दिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ अंबाला एयरबेस पर तस्वीर खिंचवाकर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया। पाक मीडिया ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर में शिवांगी का राफेल विमान मार गिराया गया। इस तस्वीर ने पाकिस्तान के उस दावे को झूठा साबित कर दिया, जिसमें कहा गया था कि शिवांगी सिंह को बंदी बना लिया गया है। भारत ने पहले ही इस दावे को गलत बताया था।

भारत ने जब ऑपरेशन सिंदूर किया था उसी वक्त पाकिस्तान की तरफ से एक दावा हुआ था कि उसने भारत की महिला पायलट को पकड़ लिया है।पाकिस्तान की तरफ से पायलट का नाम शिवांगी सिंह बताया था,हालांकि भारत की तरफ से पाकिस्तान के इस दावे को पूरी तरह झूठा साबित कर दिया।राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल उड़ने से पहले अम्बाला एयर फोर्स बेस पर उन्हीं शिवांगी सिंह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और पाकिस्तान के दावों को धराशायी कर दिया।राष्ट्रपति के साथ इस तस्वीर में स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह मुस्कुराती हुई दिख रही हैं।

एयरबेस पर मौजूद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एक दूसरे विमान मे उड़ान भरी। राफेल में राष्ट्रपति मुर्मू ने जी-सूट पहना, जो कि तेज जी-फोर्स में पायलट की रक्षा करता है। इस दौरान राष्ट्रपति ने पायलट को दिए जाने वाला खास चश्मा भी पहने साथ में हेलमेट लिए भी दिखी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुबह 11.27 बजे विमान के उड़ान भरने से पहले जेट के अंदर से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह उड़ान लगभग 30 मिनट तक चली और लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यहाँ वायुसेना स्टेशन पर वापस लौटी। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी उड़ा रहे थे। इस लड़ाकू विमान ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी।

भारत सरकार की फैक्ट-चेक यूनिट ने तब साफ कहा था, “पाक समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स का दावा झूठा है। शिवांगी सिंह कैद में नहीं हैं।”वायुसेना ने भी तब पुष्टि की थी कि शिवांगी ड्यूटी पर हैं। वो भारत की पहली महिला पायलट हैं, जिन्होंने राफेल उड़ाया है। ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने उन्हें मेंटर किया था, जो खुद पाकिस्तान में कैद होकर हीरो बनकर लौटे थे।

पाक ने कहा था छह भारतीय विमान गिराए। लेकिन सच तो ये है कि भारत का एक भी फाइटर नहीं गिरा था। उल्टा, पाक के छह विमान क्रैश हुए थे। इसमें चार अमेरिकी F-16, चीन के JF-17 और एक बड़ा एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग प्लेन शामिल था। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इस दावे के पक्ष में डेटा और वीडियो सबूत भी दिए थे।

---Advertisement---

Leave a Comment