---Advertisement---

छेड़छाड़ के मुकदमे में ब्लैकमेलिंग से परेशान PCS अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत, युवती और उसके घरवालों पर आरोप

Published On: November 4, 2025
---Advertisement---
  • युवती 4 लाख रूपए लेने के बावजूद ब्लैकमेल कर रही थी
  • शादी में से लौटकर लगाई फांसी
  • परिजनों ने युवती और उसके घरवालों पर लगाया आरोप

आगरा। सदर क्षेत्र के महादेव नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब पीसीएस की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय सागर सिंह का शव फंदे से लटका मिला। सागर के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती और उसके परिवार पर ब्लैकमेलिंग व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, सागर ने युवती को 4 लाख रुपये दिए थे, इसके बावजूद वह लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। परिजनों का कहना है कि युवती और उसके परिवार ने हाल ही में कोर्ट में एफआर को स्वीकार करने के लिए तीन लाख रुपये और की मांग की थी। आर्थिक व मानसिक दबाव से टूटकर सागर ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था, जब तोड़ा गया तो अंदर सागर का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। इस दृश्य को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी युवती और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।सागर बीसीए पास था और पीसीएस की तैयारी कर रहा था। उसने 2024 में प्री परीक्षा पास कर ली थी, अब मेंस की तैयारी चल रही थी। परिवार का कहना है कि सागर का सपना प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज की सेवा करने का था, लेकिन ब्लैकमेलिंग के दबाव ने उसकी जिंदगी छीन ली।

सूचना पर एसीपी सदर इमरान अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्वजन ने बेटे की मृत्यु के बाद शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपितों पर हत्या और चौथ वसूली का मुकदमा लिखने और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर आई पुलिस के समझाने पर भी शव ले जाने देने को तैयार नहीं हुए।

सुबह तीन बजे एसीपी सदर इमरान अहमद के समझाने पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। मामले में एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि युवक का मोबाइल और सुसाइड नोट कब्जे में लिया गया है। आरोपों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---Advertisement---

Leave a Comment