- सोशल मीडिया पर फर्जी आग की वीडियो
- एआई से बनाई गयी वीडियो
सोशल मीडिया पर ताजमहल में आग लगने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे ताजमहल में मुख्य मकबरे पर गेट के सामने और गुम्बद में आग लगते व धुआं निकलते हुए दिखाया गया है। पहले भी ताजमहल में आग लगने का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जो बाद में फर्जी निकला।
ताजमहल से उठती आग की लपटें और वीडियो बनाते लोग, मोहब्बत की इमारत पर अफरा-तफरी का एक विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। धुआं काफी दूर से दिखाया गया है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ताजमहल में आग लगने का फेक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में ताजमहल में मुख्य मकबरे पर गेट के सामने और गुम्बद में आग लगते व धुआं निकलते हुए दिखाया गया है। वीडियो 32 सेकेंड का है।
यह वीडियो एड्रियन गी के फेसबुक एकाउंट पर शेयर किया गया है। इनके 2.1 मिलियन फॉलोवर हैं। इससे पूर्व भी ताजमहल में आग लगने का वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि एएसआई और सीआईएसएफ से तहरीर लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।





