---Advertisement---

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी गिरोह का सदस्य बलवीर सिंह गुर्जर गिरफ्तार

Published On: November 11, 2025
---Advertisement---
  • गैंग लीडर संजू कुशवाहा समेत पूरे गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज, पुलिस की सटीक कार्रवाई से संगठित अपराध पर लगा अंकुश

आगरा। संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार करते हुए कमलानगर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर वाहन चोरी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य बलवीर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना संजू कुशवाहा सहित पूरे गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी को सैंया टोल के पास से दबोचा। यह गिरोह आगरा सहित आसपास के जिलों में सक्रिय था और चोरी किए गए वाहनों को बेचकर मोटी रकम कमाता था। आरोपी लंबे समय से पुलिस के रडार पर था।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में गैंगचार्ट अनुमोदित कर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

कमलानगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संगठित अपराध पर कानून का शिकंजा कस चुका है। जनता में भय और आतंक फैलाने वाला यह गिरोह अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने टीम की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कमलानगर पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है।

---Advertisement---

Leave a Comment