आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में ताज आयरन फैक्ट्री में गार्ड के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना में वांछित चल रहा बदमाश आकाश उर्फ माइवाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना दिनांक 11/12 नवंबर 2025 की रात की थी, जिसके बाद से आरोपी फरार था। 13 नवंबर की रात्रि में ट्रांस यमुना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी फाउंड्री नगर क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की, जिसमें आरोपी ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर अवैध तमंचे से जानलेवा हमला किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बरामदगी
01 अवैध तमंचा,01 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस (.315 बोर),04 चांदी के सिक्के (लूटे गए)
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता, कमिश्नरेट आगरा द्वारा आधिकारिक जानकारी जारी की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।





