---Advertisement---

बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर किया मिष्ठान वितरण

Published On: November 15, 2025
---Advertisement---

फतेहपुर सीकरी। विधानसभा कार्यालय आगरा गेट पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बिहार राज्य में प्रचंड व ऐतिहासिक जीत की ख़ुशी में नारे लगाकर व मिष्ठान वितरण कर भाजपाइयो ने जीत की खुशियाँ मनाई।

बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा की वरिष्ठ नेता जितेंद्र फौजदार ने कहा कि यह जीत मोदी सरकार व बिहार के सुशासन व विकास की जीत है। मिष्ठान वितरण के मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र फौज़दार,मंडल अध्यक्ष ओमकान्त डागुर, पूर्व चेयरमैन त्रिलोक चंद मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंघल, राहुल घाटी, जितेंद्र प्रधान, अंशु शर्मा, भूपेंद्र जादौन, अमर सिंह प्रधान, गिरीश प्रधान, कृष्णकांत शर्मा, मुकुल गोयल, बिल्शन, लोकन सभासद, आदित्य फ़ौजदार, यश व समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment