---Advertisement---

10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र -छात्राओं को किया गया पुरुस्कृत

Published On: November 15, 2025
---Advertisement---

पिनाहट। शुक्रवार को कस्बे के एक विद्यालय में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पिनाहट कस्बे के बीएमएस पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र – छात्राओं को पुरुस्कृत करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थाना प्रभारी पिनाहट मनोज कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। थाना प्रभारी पिनाहट मनोज कुमार ने 12वीं के मेधावी छात्र शिवा, हिमांशु और सचिन को और 10 वीं की छात्रा निधि, रितु और खुशबू को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधक कुलदीप तोमर अध्यक्ष हजारी सिंह परिहार प्रधानाचार्य श्री मती साधना तोमर, ब्रजमोहन शर्मा, भगवान सिंह परिहार, अनिल परिहार आदि मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment