सैयां l ब्लॉक सैयां क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में बाल मेले का आयोजन किया गया। अनेक प्रकार के खेलकूद और प्रतियोगियों का आयोजन किया। शिक्षकों ने बच्चों को पंडित नेहरू जी के जीवन परिचय को बताया। विद्यालयों में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के पकवान आदि की स्टॉल लगाई गईं। बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।फल और मिष्ठान वितरण भी किया गया।
इस दौरान मुनेन्द्र राठौर, राकेश त्यागी, राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, राजेन्द्र त्यागी, अनिल धाकरे, रश्मि शर्मा, मिथलेश,ममता आदि मौजूद रहे।





