अछनेरा: विकासखण्ड अछनेरा क्षेत्र में आये दिन सड़क हादसों में वाहनों की चपेट में आ जाने से गौवंश घायल हो रहे है। जिनके उपचार के लिए अब पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ०गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने एक नयी पहल प्रांरभ की है। इस सम्बंध में डॉ०गजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसों में जो भी आवारा गौवंश वाहनों की चपेट में आ जाने से घायल हो जाते है। अब उनका इलाज हमारी टीम के द्वारा मौके पर पहुँच कर किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गांव अरदाया व कस्बा अछनेरा में दो आवारा गौवंशो के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुँचकर हमारी टीम के द्वारा घायल गौवंशो को उपचार दिया गया और यह पहल आगे भी चलती रहेगी।
सड़क हादसे में घायल गौवंशो का अस्पताल की टीम ने किया इलाज
By Hariom Singh
Published On: November 16, 2025
---Advertisement---




