---Advertisement---

निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, पहचान अज्ञात

Published On: November 17, 2025
---Advertisement---

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर स्थित रविवार सुबह एक मजदूर काम करने पहुंचा था। मजदूरी के दौरान वह अचानक निर्माणाधीन मकान की छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में एस.एन. मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहीद नगर चौकी इंचार्ज बिमलेश यादव के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके पास न आधार कार्ड मिला है, न मोबाइल फोन और न ही कोई अन्य पहचान पत्र, जिससे उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।
पुलिस मृतक की पहचान कराने और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

---Advertisement---

Leave a Comment