---Advertisement---

एकता यात्रा में शामिल हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता

Published On: November 17, 2025
---Advertisement---
  • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपाइयो में दिया एकता का संदेश

एत्मादपुर। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 की जयंती सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकता पदयात्रा निकाली गई। जिसमें प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह एवं आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल और क्षेत्रीय विधायक डॉ धर्मपाल सिंह चौहान व जिला पदाधिकारीयो सहित हजारों कार्यकर्ताओं में भाग लिया। सुबह 11 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पुल से खंदोली होते हुए सेमरा तक पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा देश में एकता अखंडता का संदेश लेकर चली। जगह-जगह स्वागत हुए उसको वर्षा हुई जलपान हुआ। विधायक धर्मपाल सिंह चौहान सभी पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता अथवा क्षेत्रीय लोगों का मंच से हार्दिक आभार व्यक्त किया। आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार पर 10 मिनट सभी पैदल यात्रा में आए व्यक्तियों से वार्ता की। कुलदीप सिंह द्वारा विधायक धर्मपाल सिंह चौहान का फूल माला पहनकर स्वागत हुआ किया गया। सेमरा प्रधान संदीप दिवाकर एवं जिला पंचायत सदस्य बब्बू चौहान द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का अजगर माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment