- पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने किया उद्घाटन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी
मलपुरा। थाना मलपुरा परिसर में सोमवार को सैंया सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कार्यालय, विवेचना कक्ष और भोजनालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने फीता काटकर नए कार्यालयों का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, उपायुक्त पश्चिम अतुल शर्मा, डीसीपी सिटी अली अब्बास, हिमांशु गौरव, एसीपी पूनम सिरोही, सुकन्या शर्मा, प्रीता सिंह, निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, पवन कुमार सैनी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
नए एसीपी कार्यालय और विवेचना कक्ष शुरू होने से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों, जांच प्रक्रियाओं और पुलिस सेवाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इससे स्थानीय मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।





