---Advertisement---

मण्डलायुक्त महोदय श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में हुई मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक

Published On: November 18, 2025
---Advertisement---

आगरा। मण्डलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को लघु सभागार में मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कर वसूली की समीक्षा की गयी। वाणिज्य कर में मण्डल के सभी जिले क्रमिक मासिक उपलब्धि के लक्ष्य से पीछे रहे। आगरा जिले की प्रगति सबसे कम रही। प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में अपर जिलाधिकारी वित्त से समन्वय कर आरसी वसूली में गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन में भी चारों जिले क्रमिक उपलब्धि के लक्ष्य से पीछे रहे। वहीं गत वर्ष के सापेक्ष मथुरा की खराब रही। प्रगति में सुधार लाने हेतु एआईजी स्टांप अधिकारी को एक माह में कम से कम 50 प्रकरणों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। आबकारी मद में वसूली की प्रगति संतोषजनक रही। विद्युत मद में मथुरा को छोड़कर सभी जिले की प्रगति खराब रही। निर्देश दिए कि आरसी की वसूली की जाए। खनिज में फिरोजाबाद की प्रगति में सुधार लाया जाए। विधिक माप विज्ञान में आगरा व मथुरा की प्रगति में सुधार लाया जाए। परिवहन मद में क्रमिक माह उपलब्धि में सभी जिले लक्ष्य से पीछे रहे। विशेषकर आगरा की प्रगति व रैकिंग सुधार लाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए।

तत्पश्चात आईजीआरएस की समीक्षा की गयी। मण्डलीय प्रभारी व अपर आयुक्त महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि आईजीआरएस में आगरा मण्डल की रैंक 6वीं है। जनपदवार संतोषजनक फीडबैक और शिकायतकर्ता से सम्पर्क प्रतिशत में चारों जिलों में वृद्धि होने पर आयुक्त महोदय ने इसे सतत बनाए रखने एवं आईजीआरएस में प्राप्त सभी शिकायतों में शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त स्तर पर अधिकारीवार असंतोषजनक फीडबैक की समीक्षा की गयी। गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु मण्डलीय नोडल प्रभारी महोदया को सम्बन्धित अधिकारियों को असंतोषजनक फीडबैक की सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।

मण्डल आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि आईजीआरएस की ब्लाॅक, जिले और मण्डल स्तर पर नियमित सुनवाई की जाए। सभी मण्डलीय व जिला स्तरीय अधिकारी शिकायतकर्ताओं से बात करें। शिकायत एवं शिकायतकर्ता से की गयी बातचीत का पूरा विवरण दर्ज किया जाए। शिकायत का वास्तविक निराकरण करने का प्रयास किया जाए। अगर कोई शिकायत आपके विभाग से सम्बन्धित नहीं है तो उस शिकायत को अनाकरण ही कई दिनों तक अपने पास पेडिंग न रखकर तत्काल सम्बन्धित विभाग को प्रेषित कर दिया जाए।

बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती कंचन शरन, जिलाधिकारी आगरा श्री अरविंद मलप्पा बंगारी, मथुरा जिलाधिकारी श्री सी पी सिंह, फिरोजाबाद जिलाधिकारी श्री रमेश रंजन और मैनपुरी जिलाधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त मथुरा डाॅ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त फिरोजाबाद श्री विशू राजा, अपर नगर आयुक्त श्री शिशिर कुमार, आरटीओ श्री अरूण कुमार, श्री बी डी शुक्ला संयुक्त आयुक्त स्टेट जीएसटी आदि मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment