---Advertisement---

सीकरी में बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एवं पावरलिफ्टिंग कंपटीशन का हुआ आयोजन

Published On: November 18, 2025
---Advertisement---
  • कई प्रदेश के खिलाड़ियों ने लिया भाग

फतेहपुर सीकरी। कस्बा की हनुमंत वाटिका में ओपन नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एवं पावरलिफ्टिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जहां आगरा जिले के अलावा कई प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विगत शाम 4:30 बजे शुरू हुए कंपटीशन का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री अमित चौधरी, कंपटीशन के आयोजक दिनेश पंडित, सागर चौधरी, वासुदेव प्रसाद शर्मा, रमेश शर्मा ने की। कंपटीशन में खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

बॉडी बिल्डिंग फिटनेस कंपटीशन के आयोजक दिनेश पंडित ने बताया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत कई जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया विजई खिलाड़ियों को देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से रिंकू चौधरी, डोलेश पाराशर, निखिल चौधरी, गुड्डा फौजी, प्रखर फौजदार, यश फौजदार, देवेश पंडित, युवराज चौधरी, आशीष पांडे समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment