आगरा। आगरा महानगर की उत्तर विधानसभा की सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली एकता पद यात्रा में कार्यकर्ताओं ने दिया एकता और अखंडता का संदेश। केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह मुख्य अतिथि रहे।
मंगलवार को भाजपा उत्तर विधानसभा विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बड़ी धूमधाम से एकता पद यात्रा निकाली गई जिसमे रूट पर तिरंगे झंडे एवं सरदार पटेल के चित्रों को हाथों में थामकर, बैंड बाजों के साथ महिला, युवा एवं पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े जोश से पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता शिवशंकर शर्मा, टी एन अग्रवाल,अरुण पाराशर, ओम प्रकाश सागर आदि ने भारत माता की जय नारा लगाकर किया। सरदार पटेल जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि नारे लगाते हुए यात्रा कुशवाह बगीची तोता का ताल से आरम्भ हुई जो मदिया कटरा, आलमगंज, लोहमंडी चौराहा होते हुए सरदार पटेल बगीची जगदीशपुरा रोड पर समाप्त हुई। रस्ते में सभी व्यापारी बंधुओ, धार्मिक संस्थाओं,सामाजिक संस्थाओं, कुर्मी समाज,जैन समाज,वैश्य समाज, कुशवाह समाज, जाटव समाज, मुस्लिम समाज, वाल्मीकि समाज, सहित सभी समाजों के प्रमुख लोगो द्वारा पुष्प वर्षा एवं दुपट्टे, माला पहनाकर यात्रा एवं यात्रा में चल रहे अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की हर लोकसभा और विधानसभा में देश के पहले ग्रह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर पद यात्रा निकालकर जन जन तक सरदार पटेल को पहुंचाने का श्रेष्ठ कार्य किया है। सरदार पटेल राष्ट्र की अखंडता, एकता और जनभागीदारी के नायक हैं।
विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सरदार बल्लभ पटेल ने सशक्त, सुद्रण एवं समृद्ध भारत की नींव रखी और भारत में 565 रियासतों को भारत में एकीकृत करने में असिस्मरणीय योगदान दिया। विभाजन के समय लाखों हिन्दू और सिख शरणार्थी पाकिस्तान से भारत आ गए थे, जिन्हें सरदार पटेल जो उस समय ग्रह मंत्री थे ने सभी के पुनर्वास एवं सुरक्षा प्रदान करने में असिस्मरणीय योगदान दिया।
भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन से जोड़कर उनके राष्ट्र के प्रति समर्पित योगदान को याद किया जा रहा और देश प्रेम और देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया जा रहा है।
एकता यात्रा में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, विधाध्यक आगरा उत्तर पुरषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, टी एन अग्रवाल,डॉक्टर पार्थ सारथी शर्मा, ओम प्रकाश सागर, कमल सिंह वाल्मीकि, वैभव जैन, विजय भदौरिया, हरि बाबू, नवल तिवारी, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, राहुल सागर, नवीन गौतम, शरद चौहान, ललित चतुर्वेदी, दीपक ढल, रोहित कत्याल, टी एन चौहान, अमित पटेल, राहुल जैन, योगेश दिवाकर, राकेश शर्मा, शिव शैलेंद्र सिंह, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद निरंजन सिंह, पार्षद पूजा बंसल, पार्षद प्रवीणा राजावत, पार्षद गौरव शर्मा, भरत शर्मा, प्रेम दास, वेद गोस्वामी, वीरेंद्र लोधी, हेमंत प्रजापति ,विक्रांत सिंह, गिर्राज बंसल, गीता सिंह, गजेन्द्र पिपल, विक्रांत तिवारी, मनमोहन कुशवाह, वरुण पाराशर, उपमा गुप्ता, कुंदनिका शर्मा, कुमकुम उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।





