---Advertisement---

दूसरे दिन भी नही मिला यमुना नदी में कूदे युवक का शव

Published On: November 20, 2025
---Advertisement---
  • युवक की तलाश के लिए एसडीआरफ व पीएसी के गोताखोरो की टीम लगाई

फतेहाबाद। शंकरपुर घाट के यमुना नदी पुल से मंगलवार को 32 वर्षीय युवक ने छलांग लगा थी। बुधवार सुबह से ही एसडीआरफ व पीएसी के गोताखोरो की टीमो के सर्च ऑपरेशन अभियान जारी रहा लेकिन डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है।

बताते चलें कि मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव बरकतपुर निवासी हरीशंकर(32) पुत्र मान सिंह के द्वारा अपनी पत्नी से रुपये मांगे गए थे। पत्नी के द्वारा रुपये देने से इनकार कर दिया था। जिससे नाराज होकर हरीशंकर शंकरपुर घाट पर यमुना नदी के पुल से छलांग लगा थी। जानकारी पर परिजन व बड़ी सँख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे और जानकारी पर जिला फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर की पुलिस व फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुँच थी। तभी दोनो ही जिलो की पुलिस करीब चार घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही थी। जिससे नाराज होकर परिजन व ग्रामीणों के द्वारा बीच पुल पर जाम लगा दिया था। जानकारी पर सीओ सदर मौके पर पहुँची थी और परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया था। घटना स्थल जिला फिरोजाबाद में होने के कारण फिरोजाबाद पुलिस के द्वारा टीमो को बुलाया गया। मंगलवार की देर रात इटावा से एसडीआरफ की टीम व आगरा से पीएसी के गोताखोरो की टीम मौके पर पहुँची थी। रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन नही चलाया जा सका था। बुधवार को दोनों ही टीमो के द्वारा यमुना नदी में तीन तीन किलोमीटर तक स्ट्रीमर से यमुना नदी में खोज की गई लेकिन बुधवार शाम तक युवक का पता नही चल पाया था। वही जानकारी पर सुबह ही शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा भी मौके पर यमुना नदी पर पहुच गए थे। वही परिजनों के द्वारा विधायक से कहा कि 24 घंटे से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक कोई पता नही चल पाया है। तभी विधायक के द्वारा एसडीएम फिरोजाबाद से फोन पर बात की गई और कहा कि दो टीम कम है यमुना नदी का फांट ज्यादा है और दो टीमो को भेजा जाए।

---Advertisement---

Leave a Comment