कब्जे से 01 ऑटो, 02 मोटर साइकिल और ₹72,500 बरामद
थाना सदर बाज़ार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आगरा। थाना सदर बाज़ार पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक सक्रिय चोरी गैंग के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्ज़े से 01 ऑटो, 02 मोटर साइकिल तथा ₹72,500 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी कई गंभीर धाराओं में वांछित भी थे।
मामला–01 (30.10.2025)
पीड़ित अपने पैतृक आवास से लौटे तो कमरे का ताला टूटा मिला और गहने व नगदी चोरी मिली। इस संबंध में मुकदमा 697/2025, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस दर्ज हुआ।
मामला–02 (08.11.2025)
रात्रि में घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने ₹50,000/व गहने चोरी कर लिए। इस पर मुकदमा 721/2025, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत हुआ।
लगातार चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु थाना सदर बाज़ार पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर 20 नवंबर 2025 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पाँचों अभियुक्तों को सीओ ऑफिस प्रांगण के पास से दबोच लिया।
पूछताछ में अभियुक्त अमित, पंकज व सौम्य ने बताया कि वे लाखों की चोरी को अंजाम देने वाला सक्रिय गैंग चलाते थे।चोरी का माल तीन हिस्सों में बांटा जाता था।नगदी का हिस्सा पंकज ने किस्तों में ऑटो खरीदने में लगाया ताकि चोरी की घटनाओं में आसानी से आने-जाने में उपयोग हो सके। गहनों को अभियुक्त अध्यक्षकपूर ने बेच दिया और पैसा गैंग में बांटा गया।
मोटर साइकिल पर सवार होकर तीनों आरोपी रैकी कर ताला तोड़ चोरी की वारदातें करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पंकज पुत्र चूनीलाल, निवासी उदय नगर कॉलोनी, रोहता बिंदू कटरा,सौम्य पुत्र चन्द्रभान, निवासी नगला जस्सा, बिंदू कटरा,अमित उर्फ डेंके पुत्र करतार सिंह, निवासी नगला जस्सा, अक्ष्यकपूर पुत्र विनयकपूर, निवासी डिफेंस स्टेट, प्रमोद पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी पर सोती नगला,थाना सदर बाजार आगरा
सभी थाना सदर बाज़ार और अन्य थानों पर दर्ज कई गंभीर मुकदमों में वांछित थे।
बरामदगी
₹72,500 नकद,01 ऑटो,02 मोटर साइकिल
प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह, थाना सदर बाज़ार,उपनिरीक्षक लोकेंद्र तिवारी,सर्विलांस प्रभारी अनिल तिवारी,एसओजी टीम के संदीप सिंह, मनोज कश्यप,आरक्षी केवल सिंह, अमित गुप्ता आदि





