---Advertisement---

अनीता सिंह ने संभाला जिला उद्यान अधिकारी का चार्ज

Published On: November 22, 2025
---Advertisement---

आगरा। नवागत जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने अतिरिक्त चार्ज ग्रहण कर लिया है। मीडिया से बात करते हुए जिला उद्यान अधिकारी ने अपनी प्राथमिकताएं बताई कि शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।

अनीता सिंह 2010 बैच के अधिकारी है। वह मूलरूप से जनपद एटा के रहने वाली हैं। वह पूर्व में भी आगरा में अधीक्षक उद्यान और जिला अधिक उद्यान अधिकारी के रूप में लम्बे समय तक अपनी सराहनीय सेवा दे चुकी हैं। वर्तमान में वह जिला उद्यान अधिकारी फिरोजाबाद के पद पर कार्यरत है। शासन ने उन्हें फिरोजाबाद के साथ-साथ आगरा के जिला उद्यान अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया है।

---Advertisement---

Leave a Comment