---Advertisement---

एसआईआर प्रकिया में तेज़ी के लिए बीएलओ ने किया पंचायत घर में केम्प का आयोजन

Published On: November 23, 2025
---Advertisement---

बरौली अहीर। बरौली अहीर के गांव इटौरा में आज एसआईआर प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए इटौरा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर ग्राम के बीएलओ शैलेंद्र सिंह, भुवनेश त्यागी, ममता रानी, माधवी वर्मा, पूनम फौजदार, रोहित कुमार ने ग्राम प्रधान चौधरी गौरव सिंह के साथ एसआईआर को लेकर एक कैम्प का आयोजन किया। जिसमें कई दर्जन ग्रामीणों को एसआईआर फ़ॉर्म की बारीकी से अवगत कराया। कई लोगों को फ़ॉर्म भरकर उनकी कमी को पूरा कर फ़ॉर्म को भरा गया।

रविवार को एक विशेष अभियान चलाया गया जिसमे सभी बीएलओ बारीकी से कार्य करते दिखे। एसआईआर प्रकिया को जल्द पूर्ण करने का आदेश शासन ने दिया।

ग्राम प्रधान इटौरा गौरव चौधरी श्याम फौजदार, सुनील भगोर, भूरी सिंह, नवरत्न सिंह, मानसिंह, धर्म सिंह, प्रताप सिंह, बीरी सिंह, प्रहलाद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment