---Advertisement---

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र को मिली दो नई सड़कों की सौगात

Published On: November 25, 2025
---Advertisement---
  • 181.60 लाख की लागत से होंगे निर्माण, विधायक चौधरी बाबूलाल ने दिलाई स्वीकृति

किरावली। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर क्षेत्र में दो नई सड़कों के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। दोनों सड़कों का निर्माण कुल 181.60 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। पहला प्रोजेक्ट किरावली भवनपुरा से कुंडा वाले हनुमान जी मंदिर, नगला बहरावती तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क का नव निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर 110.53 लाख रुपये व्यय होंगे। व दूसरा प्रोजेक्ट सामरा–उत्तू मार्ग से ताल वाले हनुमान मंदिर तक 1.075 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना प्रस्तावित है, जिसकी लागत 71.07 लाख रुपये निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार, इन दोनों महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण के लिए विधायक चौधरी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्वीकृति की मांग की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने धर्मार्थ योजना के अंतर्गत दोनों सड़कों को मंजूरी प्रदान कर दी है। विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए वे लगातार प्रयासरत हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment