---Advertisement---

गौरव स्वीट्स के पीछे टॉयलेट की केबल में लगी आग

Published On: November 26, 2025
---Advertisement---

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी में गौरव स्वीट्स के पीछे स्थित टॉयलेट की बिजली केबल में अचानक आग लग गई। जिस स्थान पर आग भड़की, वहीं पास में मोटरसाइकिल खड़ी थी। तेज लपटें उठने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि टोरेंट पावर ने मात्र 1 फीट की ऊंचाई पर केबल छोड़ी थी, जो किसी भी वक्त दुर्घटना को न्योता दे सकती थी। यदि आग मोटरसाइकिल तक पहुंच जाती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। लोगों का कहना है कि यह घटना टोरेंट पावर की खुली लापरवाही का नतीजा है। क्षेत्रवासियों ने कंपनी से उचित कार्रवाई और सुरक्षित ढंग से केबलिंग सुनिश्चित करने की मांग की है।

---Advertisement---

Leave a Comment