---Advertisement---

एकता थाना क्षेत्र की लूट का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार

Published On: November 26, 2025
---Advertisement---

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने गढ़ी देवरी पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान लूट करने वाले गैंग के चार आरोपियों को दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को देख आरोपी भागने लगे और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कई जिंदा कारतूस, लूटी हुई मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

ताज सुरक्षा डीसीपी ने बताया कि शहर में लूटपाट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गिरे हुए मनोबल को सुधारने और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

---Advertisement---

Leave a Comment