---Advertisement---

आगरा मण्डल में रेलवे ने किया इन्टरनल सेफ्टी ऑडिट

Published On: November 27, 2025
---Advertisement---
  • मुख्यालय की टीम ने आगरा-मथुरा एवं मथुरा-अछनेरा रेल खण्ड का
  • रेल खण्ड के ट्रैक की क्षमता व गुणवत्ता को बारीकी से परखा

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा के नेतृत्व व मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मण्डल के आगरा-मथुरा एवं मथुरा-अछनेरा रेल खण्ड का इन्टरनल सेफ्टी ऑडिट मुख्यालय प्रयागराज की टीम द्वारा बुधवार को सेफ्टी ऑडिट किया गया।

सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण के दौरान आगरा-मथुरा एवं मथुरा-अछनेरा रेल खण्ड के ट्रैक की क्षमता व गुणवत्ता को बारीकी से परखा गया। इसके साथ बारीकी से ऑडिट टीम द्वारा निरीक्षण भी किया गया। सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण के दौरान कार्यरत रेल कर्मचारियों का कार्य सम्बन्धी ज्ञान प्रशंसनीय पाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा रेल कर्मचारियों को निर्धारित नियमों एवं मानक पैरामीटर्स का पूर्णतः पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण टीम का उद्धेश्य रेल का परिचालन पूर्णतः संरक्षित रूप से करते हुए यात्रियों की सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी करना रहा है।
निरीक्षण के दौरान प्रयागराज व आगरा तमाम अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

---Advertisement---

Leave a Comment