---Advertisement---

बलात्कार के वांछित अभियुक्त को मलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published On: December 8, 2025
---Advertisement---

मलपुरा। थाना मलपुरा पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और विवेचना के सिलसिले में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि संबंधित अभियुक्त नगला बुद्धा स्थित टीवीएस एजेंसी के पास किसी वारदात को अंजाम देने अथवा फरार होने की फिराक में खड़ा है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम रिंकू पुत्र मंगल सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी वाल्मीकि बस्ती, नार्थ खेरिया, बमरौली कटारा, थाना एकता, आगरा बताया।

इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय, आगरा के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

---Advertisement---

Leave a Comment