---Advertisement---

इंडियन डेंटल एसोसिएशन आगरा ब्रांच एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित

Published On: December 9, 2025
---Advertisement---
  • डॉ० एस० के० कठेरिया को मिला प्रो० एचडी गुप्ता मेमिरियल अवार्ड

आगरा। उत्तर प्रदेश दंत चिकित्सा संघ का 47वा राज्य सम्मेलन बनारस में आयोजित किया गया। जिसमें डेंटल एसोसिएशन आगरा ब्रांच को एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में डॉ० एस० के० कठेरिया को प्रोफेसर एचडी गुप्ता मेमिरियल अवार्ड से नवाजा गया। वही डॉ० एन० एस० लोधी सक्रेटरी इंडियन डेंटल एसोसिएशन आगरा ब्रांच को एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस कांफ्रेंस में देश विदेश से आये डेंटल स्पीकर ने भाग लिया। इसके साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश से करीब एक हज़ार दंत चिकित्सक ने भाग लिया। तीन दिनों तक चलने वाले इस कांफ्रेंस में डॉक्टरों ने अपने विभिन्न शोधपत्र प्रस्तुत किये गये। कॉन्फ्रेंस में आर्टिफिशल इंटेलीजेंट के समय दंत चिकित्सा के फील्ड में बहुत बदलाव पर भी परिचर्चा हुई। इस अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन उप्र चिकित्सा संघ का इलेक्शन भी संपन्न हुआ। जिसमें डॉ० मनोज श्रीवास्तव प्रेजिडेंट इलेक्ट्र इंडियन डेंटल एसोसिएशन हेड ऑफिस, डॉ० टी० पी० चतुर्वेदी प्रेजिडेंट इंडियन डेंटल एसोसिएशन उत्तरप्रदेश ब्रांच चुना गया।

---Advertisement---

Leave a Comment