आगरा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रम में अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन (ईसीसीई) के अंतर्गत नव नियुक्त ईसीसीई एजुकेटर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट के प्राचार्य प्राचार्य अनिरुद यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबंधित करते हुए अनिरुद यादव ने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हम बाल वाटिका एवं विद्यालय में प्री प्राइमरी एजुकेशन को बेहतर रूप में संचालित करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने सभी एजुकेटर को पूरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण लेने एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। प्रथम सत्र डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 पर लेते हुए शिक्षा में प्राथमिक स्तर पर किए गए बदलाव को विस्तृत रूप से स्पष्ट किया। संदर्भ दाता संजीव कुमार सत्यार्थी, कल्पना सिन्हा, डॉ. प्रीति सिंह एवं मीना पुष्कर ने ईसीसीई एजुकेटर के कार्य एवं दायित्व, प्रभावी खेल आधारित शिक्षण, खेल आधारित गतिविधियों पर जोर देते हुए आज के सत्रों का संचालन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर जिला समन्वय प्रशिक्षण कुलदीप तिवारी, प्रवक्ता अनिल कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, हिमांशु सिंह, यशवीर सिंह, अबु मुहम्मद आसिफ, डॉ प्रज्ञा शर्मा, रचना यादव आदि का सहयोग रहा।
ईसीसीई एजुकेटर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
Published On: December 9, 2025
---Advertisement---




