---Advertisement---

आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का आरोप, लिखित शिकायत के बाद भी नहीं रुका निर्माण कार्य

Published On: December 10, 2025
---Advertisement---

पिनाहट। पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत विप्रावली के अंतर्गत गांव पडुआ पुरा व अमर सिंह पुरा में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं। गांव के ही ग्रामीण ने आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण में बड़े पैमाने पर धान्धलेबाजी व मानक के विपरीत घटिया सामग्री से निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी आगरा, मुख्य विकास अधिकारी आगरा से लेकर उच्च अधिकारियो से लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद भी घटिया सामग्री निर्माण कार्य रुका नहीं है।
जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव पडुआ पुरा निवासी दलबीर सिंह पुत्र प्राग सिंह ने जिलाधिकारी आगरा, मंडल आयुक्त व मुख्य विकास अधिकारी सहित कई उच्च अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पर देते हुए आरोप लगाया है कि पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत विप्रावली के अंतर्गत पडुआ पुरा और अमर सिंह पुरा में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में नींव की गहराई मानक के विपरीत खोदी गई है। जो भी निर्माण कार्य हुआ है वह मानक के विपरीत किया गया है। सरिया भी मानक के विपरीत लगाई गई है। जिसके चलते भविष्य में कभी भी घटना हो सकती है। पीला ईट का प्रयोग किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नन्हे मुन्ने बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बिल्डिंग कभी भी धराशाई हो सकती है। बालू, ईंट सब घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिसके चलते सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियो से करते हुए निर्माण कार्य को रुकवाये जाने व जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

---Advertisement---

Leave a Comment