---Advertisement---

धमकी मामले पर भड़के हिंदू संगठन, जताया तीखा आक्रोश

Published On: December 23, 2025
---Advertisement---

आगरा। बांग्लादेश के खिलाफ रील पोस्ट करने पर हिंदू युवक को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। संगठनों का कहना है कि देश में रहकर देशविरोधी मानसिकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि धमकी देने वालों ने समाज में डर का माहौल बनाने की कोशिश की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित युवक को सुरक्षा दी जाए।
पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है, सोशल मीडिया गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। मामला फिलहाल जांच के दायरे में है।



---Advertisement---

Leave a Comment