---Advertisement---

युवा शक्ति संगठन के द्वितीय अधिवेशन में उमड़ा युवाओं का सैलाब

Published On: January 13, 2026
---Advertisement---

युवा शक्ति संगठन का दूसरा अधिवेशन 12 जनवरी को रामलीला मैदान, जैतपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरिदास जी महाराज (पिलुआ बाबा सरकार) उपस्थित रहे।
अधिवेशन में भारी संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सह-संयोजक विशाल अरेला जी ने किया। इस अवसर पर युवा रोजगार और ‘वन नेशन वन एजुकेशन’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान कुछ सम्मानीय लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। युवा शक्ति संगठन द्वारा युवाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
संगठन का उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाना है। अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन में अरुण लवानियाँ जी, संजीव शर्मा जी, योगेश त्यागी जी, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता जी, सचिन राजौरिया जी, सुख सिंह फौजी, शेर सिंह राजपूत जी, अजब सिंह राजावत जी, नीरज कुमार दीक्षित, गुंजन दीक्षित, वंदना विश्वास, काजल अश्वनी जी, रामकुमार शर्मा जी, अभिनव पाराशर जी, आकाश तिवारी जी, कृष्णा लवानियाँ जी, सत्यम कटारा जी, मनोज कटारा जी राजकुमार शर्मा, कन्हैया चौहान जी, अंकित उपाध्याय, मनीष राजौरिया आदि मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment