---Advertisement---

IPO ठगी का खुलासा, साइबर क्राइम पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा

Published On: January 19, 2026
---Advertisement---


मुनाफे का लालच देकर 18.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी IPO स्कीम का पर्दाफाश
आगरा। ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ आगरा साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने IPO में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 18.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को मेरठ से गिरफ्तार किया है।
फर्जी IPO स्कीम से रची गई ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए निवेशकों को आकर्षक IPO में निवेश का लालच देता था। भरोसा जीतने के बाद पीड़ित से रकम विभिन्न चालू बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। बाद में संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया जाता था।
तकनीकी साक्ष्यों से खुली परतें
साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल ट्रांजैक्शन, मोबाइल सिम, बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ठगी के लिए अपने नाम के साथ-साथ अन्य लोगों के बैंक खाते और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया।
आसान कमाई का झांसा, बना ठगी का मोहरा
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आसान कमाई के लालच में साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा और बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी की रकम इधर-उधर करने में सहयोग करता था।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
साइबर क्राइम पुलिस का कहना है कि यह ठगी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकती है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि
किसी भी ऑनलाइन IPO या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी प्रामाणिकता जांचें,
अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें,साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

---Advertisement---

Leave a Comment