फतेहाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जनता इन्टर कॉलेज फतेहाबाद के सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रतापपुरा के श्री बिहारी जी मन्दिर प्रांगण में किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों ने शिविर स्थापना सम्बन्धित कार्य किये। सबसे पहले शिविर स्थल की साफ-सफाई का कार्य किया गया। शिविर का शुभारम्भ ग्राम प्रधान दिनेश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने शिविर के प्रस्तावित कार्यों की रुपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा, शिविर सहायक क्षेत्रपाल बघेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का आरंभ
By Hariom Singh
Published On: January 20, 2026
---Advertisement---




