शमशाबाद,आगरा।थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव बड़ोबरा कलां में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण एक मवेशी की जान चली गई। घटना आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को लगभग शाम 4 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी विजयकांत उर्फ पप्पू पुत्र स्व. ओमप्रकाश की भैंस गांव में खुले पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से जर्जर विद्युत लाइनें और खुले तार पड़े हुए हैं, जिसकी कई बार शिकायत विद्युत विभाग से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि भैंस ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी, जिसकी मृत्यु से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा गांव की विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।
विद्युत विभाग की लापरवाही से भैंस की मौत,ग्रामीणों में आक्रोश।
By Hariom Singh
Published On: January 20, 2026
---Advertisement---




