सैंया l विकासखंड सैयां की ग्राम पंचायत तेहरा में ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित निःशुल्क लाइब्रेरी ने युवक-युवतियों के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इस लाइब्रेरी में आसपास के छात्र-छात्राएं सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। अब तक इस लाइब्रेरी से कई छात्र-छात्राओं का सरकारी नौकरियों में चयन हो चुका है। इसी लाइब्रेरी से तैयारी कर योगेंद्र सिंह राजपूत पुत्र सुरेश चंद निवासी नगला तेजा का बीएसएफ में चयन हुआ है। योगेंद्र के अभिभावकों ने इस उपलब्धि के लिए ग्राम प्रधान राजेश मौर्या का आभार व्यक्त किया है।
---Advertisement---
---Advertisement---
Related Post
आगरा
ब्रज क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण में 602 कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
By Hariom Singh
|
March 1, 2026





