---Advertisement---

टाटा मुंबई मैराथन में आगरा के धावकों ने रचा इतिहास, डॉ एन.एस. लोधी व माला राजपूत बने यूपी के पहले ‘प्रो कैम स्लैम’ कपल

Published On: January 21, 2026
---Advertisement---

आगरा। मुंबई में आयोजित देश की प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन में आगरा के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में शामिल आगरा के खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में पर्सनल बेस्ट समय के साथ दौड़ पूरी कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
मैराथन में आगरा से डॉ दिनेश राठौर, प्रदीप यादव, माला राजपूत, तारा सिंह तोमर और दिवाकर किरवार ने प्रो कैम स्लैम का खिताब जीतकर शहर को गौरवान्वित किया। वहीं दीपक नेगी, अजयदीप सिंह, कमलकांत, आनंद कुलश्रेष्ठ, जतिन, मोहन सिंह आर्य, आयुष्मान सिन्हा, संजय सिंह और अमित सिंह सहित अन्य धावकों ने 42 किलोमीटर फुल मैराथन में सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ एन.एस. लोधी और उनकी पत्नी माला राजपूत उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे कपल बने जिन्होंने प्रो कैम स्लैम का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक सफलता से आगरा के खेल जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई।
धावकों की इस उपलब्धि को आगरा के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल संगठनों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और खेलों के प्रति रुचि को और बढ़ाएगी।

---Advertisement---

Leave a Comment