भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने दिया ज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव अरहेरा पर मुख्य सड़क मार्ग में हुए जान लेवा गड्ढों, को गिट्टी डालकर भरवाए जाने की मांग की है।
विगत दिवस अरहेरा में एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण किसानों ने किसान नेता मोहन सिंह चाहर से सड़क के गड्ढे भरवाए जाने की पुनः मांग की थी।
भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि अरहेरा पर मुख्य सड़क मार्ग में गहरे गड्ढे, जलभराव राहगीरों के लिए जान लेवा बन रहे हैं, आए दिन मोटरसाइकिल सवार राहगीर उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं यही नहीं स्कूली बच्चे भी नहीं निकल पा रहे हैं, पी डब्लू डी चीफ इंजीनियर से शिकायत के बाद भी सड़क मार्ग के गड्ढे नहीं भरवाए गए हैं, लगता है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, चाहर ने जिलाधिकारी से नाराज़गी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में अरहेरा सड़क मार्ग के गिट्टी डालकर गड्ढे नहीं भरवाए गए तो ग्रामीण किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा
जिलाधिकारी अरविंद मालप्पा बंगारी ने संबंधित विभाग को सड़क मार्ग का निरीक्षण करने और गड्ढे भरकर मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए हैं। मोहन सिंह चाहर के साथ केशवदेव शर्मा, महावीर प्रधान भीष्मपाल सोलंकी आदि मौजूद रहे





