---Advertisement---

GIC मैदान में चंद्रशेखर आजाद की महारैली, अनुसूचित जाति के मतदाताओं पर नजर

Published On: January 25, 2026
---Advertisement---

आगरा। ताजनगरी के जीआईसी (GIC) मैदान में आज नीले रंग का सैलाब उमड़ा है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ’ रैली के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित राजनीति के गढ़ में अपनी मजबूती दर्ज करा रहे हैं।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की एक बड़ी रैली रविवार को जीआईसी मैदान में आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी है। रैली को भीम आर्मी संस्थापक व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद संबोधित करेंगे। संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ नारे के साथ हो रही इस रैली के जरिये चंद्रशेखर और उनकी पार्टी अनुसूचित जाति के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

किन मुद्दों पर घिरेगी सरकार?
पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ दयाल के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद मंच से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों पर तीखे हमले कर सकते हैं। मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा की संभावना है:
आगरा और आसपास के जिलों में एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों पर कथित पुलिसिया कार्रवाई।
अनुसूचित वर्ग के खिलाफ बढ़ते अपराध और अत्याचार के मामले।
संविधान को बचाने और भाईचारे को मजबूत करने की अपील।

आगरा को ‘दलितों की राजधानी’ कहा जाता है। यहाँ चंद्रशेखर की सक्रियता सीधे तौर पर बसपा के कोर वोट बैंक में सेंधमारी और युवाओं को अपनी ओर खींचने की एक बड़ी कवायद है।

भीड़ ने बढ़ाई धड़कनें
रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटना शुरू हो गया था। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, क्योंकि चंद्रशेखर की रैलियों में युवाओं की तादाद काफी अधिक रहती है।

---Advertisement---

Leave a Comment