अक्सर शांत और प्यारी दिखने वाली सील (Seal) का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सबको झकझोर दिया है, जिसमें एक सील ने बीच समंदर नहीं, बल्कि तट के बिल्कुल करीब एक विशाल ईल (Eel) का शिकार किया।
समुद्र को अक्सर लोग शांति, लहरों और खूबसूरत नजारों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसकी गहराइयों में हर पल जीवन और मौत की लड़ाई चलती रहती है। कई बार यह संघर्ष इंसानों की आंखों के सामने भी आ जाता है और तब लोग हैरान रह जाते हैं। हाल ही में सामने आया एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम दिखने वाला समुद्री जीव अचानक खतरनाक शिकारी बन जाता है। इस वीडियो में प्रकृति का वो रूप दिखता है, जो आमतौर पर डॉक्यूमेंट्री तक ही सीमित रहता है। यही वजह है कि यह नजारा देखने वालों को चौंका रहा है और लोग समुद्र की असली सच्ई को लेकर चर्चा करने लगे हैं।
सील ने किसी पेशेवर शिकारी की तरह ईल को दबोचा और जिंदा रहते हुए ही उसकी खाल उधेड़ दी। सील बिना किसी हड़बड़ी के, बेहद इत्मीनान से अपना भोजन करती दिखी, जबकि आसपास समुद्री बगुले बचे-खुचे टुकड़ों की ताक में मंडरा रहे थे। आमतौर पर सील गहरे पानी में शिकार करती हैं, लेकिन इंसानों की मौजूदगी के इतने करीब ऐसा मंजर कम ही दिखता है।
वन्यजीव विशेषज्ञों की चेतावनी
वन्यजीव विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि समुद्री जीव दिखने में भले ही शांत हों, लेकिन वे खतरनाक शिकारी होते हैं। तट के करीब इंसानी दखल और प्रदूषण इन जीवों को तनाव में डाल रहा है। पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, क्योंकि इनका व्यवहार कभी भी आक्रामक हो सकता है।





