आगरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयास फाउंडेशन आगरा द्वारा इन्दर एन्क्लेव वेलफेयर सोसायटी एवं लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से बल्केश्वर स्थित कार्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 165 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिनमें 23 महिलाएं भी शामिल रहीं।
कार्यक्रम से पूर्व उ.प्र. लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने ध्वजारोहण किया तथा भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल गुड्डू ने बताया कि संग्रहित रक्त जरूरतमंदों की सहायता में प्रयोग होगा। यह शिविर विशम्भरनाथ अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, नंदी महाजन, डॉ. राधेश्याम, रिंकू गर्ग, नागेन्द्र प्रसाद, रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, मोहित अग्रवाल, अंकुर गर्ग, आशीष सिंघल, मनुराज मित्तल, अनूप अग्रवाल, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।
अमर शहीदों की याद में 165 ने किया रक्तदान
By Hariom Singh
Published On: January 27, 2026
---Advertisement---




