---Advertisement---

थाने से सटी परचून की दुकान में चोरी, एक सप्ताह में दो वारदातों से क्षेत्र में दहशत

Published On: January 28, 2026
---Advertisement---

खेरागढ़। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। मंगलवार की रात चोरों ने थाने की दीवार से लगी परचून की दुकान को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर लोगों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
दुकान मालिक बॉबी ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का तला टूटा हुआ था और शटर खुला पड़ा था। दुकान का हाल देखकर वे सन्न रह गए।
इससे पहले करीब एक सप्ताह पूर्व थाने से लगभग 300 मीटर दूरी पर स्थित मेडिकल स्टोर में भी चोरी की वारदात हुई थी। वहीं सोन गांव में नलकूपों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में हो रही वारदातों का अभी तक खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश है।
चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व वारदातों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

एसीपी प्रीता दुबे ने बताया कि खुलासे के लिए दो टीम लगाई गईं हैं। सीसीटीवी, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। अन्य चोरी की वारदातों पर टीम कम कर रही है। जल्द सभी वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा

---Advertisement---

Leave a Comment