फतेहाबाद। फतेहाबाद में गोस्वामी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के विकास और संगठन को मज़बूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मौजूद समाज के सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी सहमति से दिनेश को गोस्वामी समाज का नया अध्यक्ष चुना।चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिसमें समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए दिनेश के नाम पर अपनी मुहर लगाई।चुनाव प्रव्रक्षक मदन गोस्वामी तिवाहा समाज के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी और आपसी भाईचारा और अधिक मजबूत होगा।नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने समाज के उत्थान, युवाओं को जोड़ने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया।बैठक के अंत में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस दौरान अध्यक्ष दिनेश चंद्र गोस्वामी कोषाध्यक्ष रामसेवक गोस्वामी उपाध्यक्ष पप्पू नारोलिया गोस्वामी महामंत्री रामकुमार गोस्वामी वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाकांत गोस्वामी मंत्री रामकुमार पुत्र पुरुषोत्तम गोस्वामी सेह मंत्री राजू गोस्वामी संरक्षक श्री कृष्ण गोस्वामी ताराचंद गोस्वामी कानूनी सलाहकार सतपाल गोस्वामी सदस्य शेखर कांत गोस्वामी श्री भगवान गोस्वामी कमल किशोर गोस्वामी रामसेवक गोस्वामी वहीं सैकड़ो की संख्या में गोस्वामी समाज के लोग मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से गोस्वामी समाज को मिला नया अध्यक्ष, दिनेश गोस्वामी को सौंपी कमान
By Hariom Singh
Published On: January 28, 2026
---Advertisement---




